रणबीर कपूर की इस गलती की वजह से टूट गया आलिया का दिल

Fashion/ Entertainment

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट् (Alia Bhatt) लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन ये दोनों सितारे अवॉर्ड फंक्शन के अलावा किसी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए जाते हैं। खबरें तो ये भी आईं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। वहीं अब इन खबरों ने जोर पकड़ा कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने आलिया से हाल ही में ठीक बर्ताव नहीं किया जिस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस कपल से जुड़े सोर्स की मानें तो ये खबरें बेबुनियाद हैं। ये दोनों साथ में हैं। इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों को तब और जोर मिला जब आलिया के जन्मदिन पर रणबीर कपूर उनके साथ नहीं दिखे थे।
आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म की शूटिंग के दौरान आने लगीं। इस फिल्म में ये दोनों पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इन दोनों के साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मु्ख्य भूमिका में हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।
आलिया और रणबीर अपने प्यार का जिक्र कई बार अवॉर्ड शो के दौरान भी कर चुके हैं। दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को कबूल तो नहीं किया लेकिन रिश्ते की तरफ इशारा जरूर किया।फरवरी में ये दोनों कपल एक साथ अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे।

खास बात है कि इन दोनों के साथ रणबीर की मां नीतू कपूर भी थीं। इस मौके पर रणबीर नीले रंग की शेरवानी में दिखे तो वहीं आलिया गुलाबी और सिल्वर कॉम्बिनेशन का लहंगा पहने हुई थीं। जबकि नीतू नीले और हरे रंग का सूट पहने थीं।