नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। दिल्ली में 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से दिल्ली में यह पहली मौत है। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था।
इससे पहले कोरोना वायरस से कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको महामारी घोषित कर दिया है। दिल्ली के बाद अब यूपी सरकार ने भी सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है।