नई दिल्ली। दिल्ली के मुनरिका में एक 5 मंजिला इमारत अचानक एक तरफ झुक गई। आस पास की इमारतों को खाली कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।
लोग घरों से बाहर निकल आए हैं। सुबह तीन से साढ़े तीन बजे लोगों ने देखा की दीवार का चूना गिर रहा है। दीवार पर दरारे आ रही हैं तो वह बाहर निकल कर आए तो देखा कि बिल्डिंग झुक गई है।
आस पास के रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। कई बिल्डिंग आस पास से सटी हुई हैं। अगर ऐसे में अगर एक बिल्डिंग गिरी तो इसका असर कई बिल्डिंग पर दिखेगा।
