हरड़ कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में हरड़ के कई चमत्कारिक फायदे बताए गए हैं। हरड़ का इस्तेमाल घेरलू नुस्खों के तौर पर भी किया जाता है। हरड़ को हरीतकी भी कहा जाता है और शारीरिक एवं यौन क्षमता में वृद्धि से लेकर पाचन तक कई समस्याओं में हरड़ को औषधि के तौर पर लिया जाता है। हरड़ के सेवन से बुखार, पेट फूलना, उल्टी, गैस, कब्ज और बवासीर जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
अगर आपको अपच की समस्या हो रही है तो हरड़ बेहद कारगार है। इससे गैस, अपच और कब्ज जैसी पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। गैस बनने पर लोग हरड़ पाउडर का इस्तेमाल भी करते हैं। हरड़ आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और पेट की कई तकलीफों से आपको आराम दिलाता है।
अगर आपको उल्टी हो रही है तो हरड़ फौरन राहत दिलाता है। जी मचलने से लेकर उल्टी तक कई समस्याओं में हरड़ घरेलू औषधि के तौर पर इस्तेमाल होता है। इसके अलावा, हरड़ का इस्तेमाल यौन दुर्बलता को दूर करने के लिए भी किया जाता है। आयुर्वेद में भी यौन समस्याओं के लिए हरड़ सुझाया गया है। यौन ऊर्जा बढ़ाने के लिए लोग हरड़ का सेवन करते हैं।
हरड़ दस्त से लेकर बवासीर की समस्या में भी बेहद फायदेमंद होता है। आप दस्त होने पर हरड़ की चटनी बनाकर खा सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।
इसके अलावा, बवासीर में भी हरड़ का इस्तेमाल किया जाता है। यह पाइल्स में होने वाले दर्द को दूर करता है। बवासीर में मलद्वार या गुदा के आस-पास की नसों के फूलने या उन पर सूजन आने के कारण होता है। इस बीमारी में मलत्याग करते समय असहनीय दर्द होता है और हरड़ इस बीमारी में फायदेमंद होता है।
