(www.arya-tv.com) नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। मतगणना के दौरान सभी सीटों से शुरुआती रुझान मिल चुके हैं और राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (AAP) की वापसी साफ दिख रही है। अब तक 53 सीटों पर सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। उधर, BJP उम्मीदवार 16 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस का प्रत्याशी सिर्फ एक सीट पर आगे है।
हम आपको इलेक्शन कमीशन के आकड़े दे रहे हैं।
1. कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तथा पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार वालिया पीछे चल रहे हैं।
2. मालवीय नगर विधानसभा सीट पर AAP प्रत्याशी तथा पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती आगे चल रहे हैं।
3. मॉडल टाउन विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
4. तिमारपुर विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी सुरिंदर पाल सिंह आगे हो गए हैं।
5. पटेल नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ पीछे चल रही हैं।
6. तिमारपुर विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी सुरिंदर पाल सिंह पीछे चल रहे हैं।
7. मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश लिलौठिया पीछे चल रहे हैं।
8. मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर AAP नेता तथा दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला आगे चल रही हैं।
9. बाबरपुर विधानसभा सीट पर AAP नेता तथा दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय आगे चल रहे हैं।
10. शाहदरा विधानसभा सीट पर AAP नेता तथा दिल्ली विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल आगे चल रहे हैं।
11. राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा आगे चल रहे हैं.
12. तिलक नगर विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी राजीव बब्बर पीछे चल रहे हैं।
13. कालकाजी विधानसभा सीट पर AAP प्रत्याशी आतिशी आगे चल रही हैं।
14. गांधी नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली पीछे चल रहे हैं।
15. चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लाम्बा पीछे चल रही हैं।
16. बल्लीमारान विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हारुन यूसुफ आगे चल रहे हैं।
18. नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री और AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं।
19. पटपड़गंज विधानसभा सीट पर उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं।
20. रोहिणी विधानसभा सीट पर BJP नेता विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं।
11 . हरिनगर विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी तजिंदर पाल सिंह बग्गा आगे चल रहे हैं।