किसानों के लिए बजट में बंपर ऐलान, जानें आपके लिए क्या है

# ## National

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020—21 के लिए बजट पेश किया।
यह नए दशक का पहला आम बजट है।
लोकसभा में वित्त मंत्री ने बजट पेश किया है।

टैक्स स्लैब मेें बड़ा बदलाव
5 लाख तक आमदनी पर कोई टैक्स नहीं।
5—7.5 लाख तक 10 प्रतिशत
7.5 लाख से 10 लाख तक 15 प्रतिशत
10—12.5 लाख तक 20 प्रतिशत
12.5 से 15 तक 25 प्रतिशत
15 लाख से ऊपर तक 30 प्रतिशत

क्या कहा वित्त मंत्री ने
जनता ने विकास के लिए मोदी सरकार को वोट किया है।
ये देश की आकांक्षाओं का बजट है।
हमारा लक्ष्य देश और लोगों की सेवा करना है।
बजट देश की उम्मीदों को पूरा करने वाला है।

हम जनता की जिन्दगी बेहतर बनाने के लिए क​टिबद्ध हैं।
हमारी अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है।
जीएसटी लागू करना सरकार का ऐतिहासिक फैसला है।
देश से इंस्पेक्टर राज का खात्मा हुआ है।
युवाओं को रोजगार देने की कोशिश करेंगे।
जीएसटी से 60 लाख नए कर दाता जुड़े हैं।
हम भविष्य में गांव को और रोजगार देंगे।
2014—15 में 4.7 फीसदी ग्रोथ रेट हुई है।
271 मिलियन लोगों को हमने गरीबी रेखा से बाहर किया है।
2009—14 के मुकाबले एफडीआई में हमने बढ़त की है।
48.7 फीसदी जीडीपी का वित्तीय घाटा पहुंच गया है।
2014—15 में मंहगाई दर 9 फीसदी थी।
देश के सभी लोगों को सस्ता घर उपलब्ध कराएंगेे।
284 अरब डॉलर विदेशी निवेश आया हैै।
​तीन मुख्य विंदुओं पर यह बजट बनाया गया है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी पर हमारा लक्ष्य है।
इसके साथ यह भी तय है कि हमें ज्यादा जगह निजी क्षेत्र को देना हैं। हमे ऐसा समाज बनाना है जो लोगों को आगे ले जाए।
कर्ज घटाने में हमने कामयाबी हासिल की।
इनोवेशन की दिशा में सरकार काम कर रही है।
हर व्यक्ति तक बेहतर सुविधा पहुंचाने की कोशिश की है।
हम अर्थव्यवस्था को और रफ्तार देना चाहते हैं।

किसानों के लिए
6.11 करोड़ किसानों के लिए बीमा योजना।
पीएम किसान योजना के जरिए हम सीधे किसानोें को सहायता देते हैं।
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य।
किसानों के लिए और पशुपालन के लिए 16 एक्शन प्लान बनाया है।
1— जो मॉडल कानून पास किए गए हैं। जो राज्य सरकार उन्हें लागू करेंगे हम उन्हें प्रोत्साहित करेंग।
2— तीन जो कृषि के लॉज है जो उसे लागू करेंगेे हम उन्हें प्रोत्साहित करेंगे।
3— 100 जिलों तक हम ये काम कर रहे हैं।
डीजल केरोसीन से निर्भरता खत्म करके सोलर ऊर्जा शुरू करने की तेयारी कर रहे हैं। 16 लाख किसानों को इसके लिए हम प्रेरित करेंगे।
जहां खेती नहीं होती ऐसे लैंड पर सोलर पावर यूनिट सेटअप करने में सरकार मदद करेगी।
वहां से तमाम किसानों तक ऊर्जा पहुंचेगी।
सभी ​फर्टिलाइजर पर ध्यान देंगे।
रसायनिक फर्टिलाइजर के सीमित उपयोग पर सरकार काम करेगी।
कृषि क्षेत्र में मार्केटिंग प्रोसेसिंग पर ध्यान।
अन्नदाता को ऊजादाता बनाएगी सरकार।
जलसंकट से जूझ रहे 100 जिलों के लिए खास योजना है।
20 लाख किसानों के लिए सोलर पंप योजना।

कश्मीरी में निर्मला सीतारमण ने कविता सुनाई है।
निर्मला सीतारमण ने अरुण जेटली के योगदान को याद किया है।

पशुपालन और मछली पालन पर ध्यान दिया जाएगा।
विलेज स्टोरेज स्कीम किया जाएगा।
खराब होने वाले पदार्थ को रेफ्रिजरेटर में रखने का सरकार इंतजाम करेगी।
पंचायत स्तर पर वेयर हाउस बनाएंगे।
किसानों के लिए कुसुम योजना।

एक प्रोडक्ट एक जिले पर हम फोकस करेंगे।
पशुपलन क्षेत्र में जो तमाम बीमारियां हैं उन्हें हम दूर करेंगे।
दूध प्रोसेसिंग पर बड़ा कदम।
दूध, मांस और मछली की सप्लाई के लिए किसान रेल चलाई जाएगी।
2025 तक दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य है।
सेल्फ हेल्थ ग्रुप को और बढ़ावा दिया जाएगा।
सागर मित्र योजना से मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा।
तटीय इलाकों में ब्लू इकोनामी को बढ़ावा।
मिशन इंद्रधनुष को अलग अलग जिलों को कवर करने के लिए बड़ा किया गया है। जीने के तौर तरीकों से होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए तैयारी।
2020—21 के लिए 15 लाख करोड़ का कृषि ऋण योजना।
मेडिकल डिवासेज पर भी ऐलान है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी आए।
दीन दयाल अन्त्योदय योजना के तक एनएससी बनेंगे।
आयुुष्मान भारत योजना के​ लिए 20 हजार अस्पताल।
2025 तक टीबी पर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
नमक वाले पानी का ट्रीटमेंट किया जाएगा। हर घर को शुद्ध पानी देने का लक्ष्य है।
शिक्षा व्यवस्था को और पैसा चाहिए। ताकि टीचर नई सोच को आगे बढ़ाएं। स्कूलिंग और बेहतर क्वालिटी की जरूरत है।
150 हायर एजुकेशन के संस्थान मार्च तक अप्रेंटिश एवं डिप्लोमा शुरू करेंगे।

5 नए तरह के टीकाकरण शुरू होेंगे।
हायर एजुकेशन के लिए भारत ऐसा देश बने जहां विदेश से लोग आएं।
जल्द नई शिक्षा नीति लाई जाएगी।
डॉक्टरों की पूर्ति के लिए हम एक मेडिकल कॉलेज जिला लेवल पर बनाने का कार्य करेंगे।
जिला अस्पताल में मेडिकल यूनिवर्सिटी होगी जिससे डॉक्टरों की कमी दूर होगी।
शिक्षकों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाप की बहुत जरूरत है।
हम इसके लिए कार्यक्रम रखेंगे जिससे ऐसे लोगों को शिक्षित कर सकंगे।
99 हजार करोड़ रुपए इसके लिए हम दे रहे हैं।

कौशल विकास के लिए 3000 करोड़ का प्रावधान।
जल जीवन ​मिशन के लिए 3.6 लाख करोड़।
स्वच्छ भारत मिशन के लिए 12300 करोड़
आर्थिक विकास पर क्या कहा
निवेश क्लियरेंस सेल बनाया जाएगा।
सरस्वती सिंधु यूनिवर्सिटी का ऐलान।

शिक्षा क्षे के लिए 99,300 करोड़ का ऐलान।
कृषि, सिचाई के लिए 1.2 लाख करोड़ का निवेष।
पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे ।
निर्यात बढ़ाने के लिए निर्वीक योजना की शुरुआत।
कौशल विकास के लिए 3 हजार करोड़।
100 लाख करोड़ का नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड।
व्यापार बढ़ाने के लिए 2024 से पहले कई किमी सड़क का निर्माण होगा।

2000 किमी
दिल्ली मुंबई के ​बीच एक्सप्रेसवे।
चेन्नई बैंग्लूरू के बीच हाइवे भी बनाया जाएगा
2000 किमी तक तटीय इलाकों में सड़क।।

रेलवे ट्रैक के बगल में जो रेलवे की जमीन है वहां सौर्य ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे।
तेजस जैसी और ट्रेनों की शुरुआत होगी।
मानव रहित रेलवे क्रासिंग खत्म की जाएंगी।
550 स्टेशनों पर वाईफाई शुरू की जाएगी।
तेजस जैसी नई ट्रेनों से पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा।
नदी के किनारों पर ज्यादा से ज्यादा इकनॉमिक काम हो। उड़ान स्कीम को सपोर्ट करने के लिए कुछ और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। 1.7 लाख करोड़ सिर्फ यातायात पर खर्च होंगे।
27 हजार किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण।

जल विकास मार्ग को पूरा हो जाएगा।
नदियों के किनारे विकास के लिए अर्धगंगा योजना।
नेशनल ग्रैस ग्रिड की शुरुआत होगी।
गैस की ग्रिड लाइन 27 हजार किमी तक बढ़ेगी।
फाइबर कनेक्शन से पंचायतों को जोड़ा जाएगा।

पावर एनर्जी के लिए 22 हजार करोड़ का ऐलान।
भारत नेट के जरिए ग्राम पंचायतों को लिंक किया जाएगा। 6 हजार करोड़ भारत नेट कार्यक्रम के लिए आवंटित किए गए हैं।
देशभर में डाटा सेंटर पार्क बनाए जाएंगे।
केयरी सोसाइटी जो सबकी चिंता करे। महिला एवं बाल विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बेटी बचाव बेटी पढ़ाव जैसे मुद्दे का अच्छा फायदा हुआ है।
लड़कियों का इनरोलमेंट लड़ाकों से ज्यादा है।

स्कूलों में लड़कियों की तादात बढ़ी है।
6
लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास स्मार्टफोन हैं जो कि महिलाओं और बच्चों के पोषण के बारे में बता रही हैं ।

10 करोड़ घरों में पोषण का स्तर बढ़ा है। 35 हजार करोड़ रुपए पोषण के लिए दिया जाता है।
28 हजार 600 करोड़ महिलाओं के लिए ।
महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम के लिए 28,500 करोड़ का आवंटन।
85 हजार करोड़ एससी और पिछड़े वर्ग से जुड़ी योजनाओं के लिए आवंटित किया गया है।

सं​स्​कृति को बढ़ावा देने के लिए डीम्ड यूनिवर्सिटी।

शोध के लिए म्यूजियम बनाए जाएंगे।
पर्यटन के क्षेत्र में 65 से 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
5 पुरातत्व जगहों को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।

2500 करोड़ पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए।
पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज के लिए

बैंक जमा पर गारंटी 5 लाख रुपए हुई।
बैंकों में भर्ती के लिए नई एजेंसी बनेगी।
सरकारी बैंकों के लिए 3 लाख 50 हजार करोड़।
टैक्स चोरी के खिलाफ कानून में बदलाव।
बैंकों में पैसा फसा तो 5 लाख की गारंटी मिलेगी।
बैंकिंग सिस्टम को और पारदर्शी बनाने की जरूरत।
जम्मू कश्मीर के विकास के लिए 30757 करोड़ आवंटित
लद्दाक के विकास के लिए 5958 करोड़ का बजट।