हिंदी सिनेमा में कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं जिन्होंने बोल्ड किरदार निभाये हैं। लेकिन कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जिन्होंने परदे पर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दीं। इन अभिनेत्रियों ने अपने किरदार से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि लीड अभिनेत्री बन सालों तक सिनेमा पर राज किया। हम आपको बताते हैं उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में।
सिमी ग्रेवाल
राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी ने निभाया था।
जीनत अमान
साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म ‘सत्यम शिवम् सुदंरम’ भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत अमान का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे।
मंदाकिनी
‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन के लिए मंदाकिनी को आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म के बाद मंदाकिनी दाऊद इब्राहिम के साथ देखी गईं जिसके बाद उनका करियर खत्म हो गया।

परवीन बाबी
परवीन बाबी, एक ऐसी शख्सियत, जो हमेशा लोगों के दिमाग में रही। इस बिंदास हीरोइन को 1976 में टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी थी। परवानी बाबी ने कई फिल्मों में बिकिनी पहनी। परवीन (Parveen Babi) सिनेमाई पर्दे पर वह सबकुछ 70 के दशक में कर रही थीं, जो अपनी चाहत, आधुनिकता और आत्म निर्भरता के नाम पर महिलाएं आज करना चाहती हैं।
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया भी बॉलीवुड में बोल्ड छवि के लिए फेमस रही हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में ‘बॉबी’ (1973) के साथ डेब्यू किया था। इस पूरी फिल्म में उन्होंने शॉर्ट्स ड्रेस पहनी थी। साथ ही वो बिकिनी में भी दिखाई दी थीं।
शर्मिला टैगोर
‘कश्मीर की कली’, ‘वक्त’, ‘आमने-सामने’ जैसी शानदार फिल्मों में यादगार अभिनय करने वालीं शर्मिला टैगोर अपने जमाने की काफी बोल्ड एक्ट्रेस रहीं। फिल्म ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ में पहली बार शर्मिला ने बिकिनी सीन किया। बता दें, बॉलीवुड में बिकिनी पहनने वाली शर्मिला पहली एक्ट्रेस हैं। फिल्म में बिकिनी सीन देकर उन्होंने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया। इतना ही नहीं उनके इस कदम से संसद तक में बवाल मच गया था।
रेखा
अपने करियर के दौरान रेखा ने कई बोल्ड किरदार निभाए हैं और उसके लिए उन्हें अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में अपने खराब लुक की वजह से लोगों ने उन्हें पसंद नहीं किया।बोल्ड सीन से भरपूर इस फिल्म को तब बॉक्स ऑफिस पर प्रशंसा और सफलता दोनों ही हासिल हुई थी। इस फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में भी दिखाया गया। फिल्म ‘कामसूत्र’ में रेखा ने कामसूत्र पढ़ाने वाली टीचर का रोल किया। रेखा से बेहतर शायद ही कोई यह रोल कर पाता
