Lucknow. हजरतगंज थाने में वसीम रिज़वी के खिलाफ तहरीर दी गई है। यह तहरीर सैय्यद ज़रीन ने दी है। बहरहाल पुलिस ने खबर लिखने तक मामला दर्ज नहीं किया है।
आपको बता दें कि निजी चैनल पर डिबेट के दौरान वसीम रिज़वी ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ये महिलाएं Nrc/caa का विरोध कर रही हैं।
बुधवार रात 15 से 20 लोग हजरतगंज थाने पहुंचे और तहरीर दी। हजरतगंज पुलिस ने तहरीर कॉपी लेकर सभी को घर जाने के लिए कहा है।