गोरखपुर(www.arya-tv.com) भारत से नेपाल के टूर पर गए सीमा से सटे नेपाल के मकवानपुर जिले के दामन स्थिति पनोरोमा रिर्जाट में ठहरे आठ भारतीय पर्यटकों की मंगलवार सुबह दम घुटने से मौत हो गयी है। सभी पर्यटक एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भारत के केरल से पन्द्रह लोगों का जत्था नेपाल टूर पर आया था। एक कमरे आठ लोग हीटर लगाकर सो रहे थे। चारो तरफ से शीशा बंद होने कारण सभी का दम घुटने लगे और सभी बेहोश हो गए।
जानकारी होने पर नेपाल पुलिस ने अचेतावस्था में सभी को हेलीकॉप्टर से काठमांडो में लेकर जाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गयी। पुलिस प्रवक्ता डीआईजी शैलेश थापा क्षेत्री के अनुसार सभी एक ही रूम सो रहे थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह सभी लोग नेपाल घूमने आये थे जिसमे आठ लोग एक ही कमरे हीटर लगा कर सो रहे थे।
दम घुटने के कारण जिनकी मौत हुई है वे हैं – केरल के 38 वर्षीय रंजीत कप, 34 वर्षीय इंद्र, 37 वर्षीय प्रवीण, 32 वर्षीय शरिया, 5 वर्षीय अभि, 7 वर्षीय अर्चना, 5 वर्षीय वैष्णो व 9 वर्षीय बद्रा कप हैं। सभी शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिये काठमांडो अस्पताल भेज दिया गया है।