सरोजनी नगर। रविवार को सरोजनी नगर विधानसभा के ग्राम सभा लोनहां में स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव कार्यक्रम/ नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बहादुर सिंह प्रदेश अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच उत्तर प्रदेश ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की श्री सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानना चाहिए उन्होंने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता की तरफ आकर्षित हो रहा है आज के समय में स्वामी विवेकानंद जी जैसे महापुरुषों को समाज में आदर्श के रूप में स्थापित करने की जरूरत है
कार्यक्रम को मुख्य रुप से बाबू मिश्रा प्रांतीय उपाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच , श्री भूपेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा , उमेश विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा महासंघ , केके रघुवंशी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा भाजपा* ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में बृजेश सिंह, कुलदीप शर्मा, सुबोध कुमार, शैलेंद्र यादव, राजू उपाध्याय, आनंद यादव, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार विनोद पासी , आदि सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहा।
