BBAU का 24वां स्थापना दिवस, विधान सभा अध्यक्ष हुए शमिल

Lucknow

(www.arya-tv.com) राजधानी लखनऊ के औरंगाबाद में स्थित बाबा सा​हेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार का दिन बेहद खास ​​था। इसी दिन विश्वविद्यालय ​की स्थापना हुई थी।

शुक्रवार 10 जनवरी को विश्वविद्यालय ने अपना 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायन दीक्षित मौजूद रहे। श्री दीक्षित ने बाबा सा​हेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट ​का शुभारंम्भ भी किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भीकू रामजी इदाते (अध्यक्ष राष्टिय घुमन्त,अद्ध घुमन्तू जनजाति आयोग,भारत सरकार नई दिल्ली) समेत राष्ट्रीय दलित भारतीय चेम्बर आॅफ ​कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मिलिन्द पहलाद कम्बले भी मौजूद रहे। मिलिन्द पहलाद कम्बले ने बताया है कि बाबा सा​हेब ने Economic की पढ़ाई ​अमेरिका में पूरी की। बाबा सा​हेब ने 2 लीगेसी बनाई।

बाबा साहेब अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे।