मेरठ।(www.arya-tv.com) देश के कई ट्रेड यूनियन और संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया है। इस हड़ताल की वजह से शहर के कई बैंक भी हड़ताल पर रहे। इससे इन बैंकों में कामकाज पर असर पड़ रहा है। हालांकि कई बैंक खुले हुए हैं। आज की हड़ताल में बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक और केनरा बैंक आदि शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हड़ताल में शामिल नहीं है। जो बैंक हड़ताल से बाहर हैं, वो भी हड़ताल के नैतिक समर्थन में रहे।
बैकों की हड़ताल से बैंक से कैश निकालना या डिपॉजिट करने में मुश्किल हुई। चेक क्लियरिंग का काम भी नहीं हुआ है। हड़ताल के चलते ऑनलाइन बैंकिंग पर भी नहीं कोई असर नहीं दिखा। रुपयों के ट्रांजैक्शन समेत अन्य ऑनलाइन लेनदेन होते रहे।