40 की उम्र से पहले भारत की इन 5 जगहों पर जरूर घूमें सोलो ट्रैवलर्स

National

वैसे तो घूमने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती लेकिन उम्र के साथ बढ़ती जिम्मेदारियां हमें कई चीजों को करने से रोक देती हैं। आज हम आपको भारत के 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको 40 की उम्र से पहले जरूर जाना चाहिए। सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से…
मैकलॉडगंज
अगर आप प्रकृति को नजदीक से देखना और समझना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। मैकलॉडगंज भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां धौलाधार पर्वत श्रृंखला का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसके अलावा आप यहां दोस्तों के साथ तारों के नीचे कैम्पिंग कर सकते हैं और इसका आनंद सबसे अलग होता है। मैकलॉडगंज घूमने का सबसे सही समय सितंबर से जून का है।
लेह-लद्दाख
भारत में लेह-लद्दाख ऐसी जगह है जो सभी घूमने वाले के लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। यह जगह कई लोगों का ड्रीम प्लेस है। हल्की हवाओं के साथ रोड पर बाइक चलाना, लोकल लोगों के साथ समय बिताना, ट्रेकिंग पर जाना और अडवेंचरस जर्नी में पहाड़ों पर स्वतंत्र होना सीखना आपको सबसे अलग अनुभव देता है। इस जगह पर जाने का सबसे सही समय अप्रैल से मई और सितंबर से अक्टूबर है।
केरल
केरल के बारे में एक बात कही जाती है कि यह ‘भगवान का अपना देश’ है और इसी चीज को आप वहां पहुंचकर पूरी तरह से महसूस कर सकते हैं। केरल के जंगल, हरे-भरे पेड़, पानी और वाइल्ड हर किसी को अपने तरफ आकर्षित करते हैं। केरल में आपको खुश होने के लिए ऐसी तमाम सारी चीजें देखने को मिल जाएंगी। केरल में सैर करने का सबसे सही समय नवंबर से जनवरी और जून से अगस्त है।
अंडमान
पानी से आपको डर लगता है? कभी स्विमिंग नहीं की है? तो यही मौका है डर को दूर भगाने का और अंडमान के समुद्र में गोते लगाने का, एकदम बॉलिवुड फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ स्टाइल में। अंडमान घूमने का सबसे सही नवंबर से मई है।
कनातल
उत्तराखंड में स्थित कनातल अडवेंचर स्पॉट है जहां आपको कई सारी थ्रिलिंग ऐक्टिविटीज को इंजॉय करने का मौका मिलता है। यहां का कैम्पिंग एक्सपीरियंस शानदार होता है। वीकेंड के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। इस जगह को बिल्कुल भी मिस नहीं किया जाना चाहिए।कनातल की सैर करने के लिए अप्रैल से जून का महीना अच्छा होता है।