सरोजनी नगर। शनिवार को बन्थरा स्थित शिव शक्ति ढाबे पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी का भाजपा युवा मोर्चा के सरोजनी नगर मंडल अध्यक्ष जयदीप त्रिवेदी ने जोरदार स्वागत किया।
जयदीप त्रिवेदी ने बताया कि ये उनका सौभाग्य है कि आज उनको जिला अध्यक्ष का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिला अध्यक्ष ने सरोजनी नगर मंडल की भाजपा युवा मोर्चा की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा कोई भीड़ नहीं बल्कि एक भारी नेतृत्व है आज युवा शक्ति के बल पर प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है सरकार बनाने में युवाओं का अहम रोल है और आगे भी युवाओं के दम पर सरकार बनेगी। स्वागत करने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी मलिहाबाद कुंवर राजेंद्र सिंह चौहान राजू,संगम त्रिवेदी, अंकुश यादव, जितेंद्र रावत, बोधराम सिंह सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
