बरेली (www.arya-tv.com) सहयोग से बरेली अर्बन हाट संचालक समिति ने सिविल लाइंस में ओडीओपी हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया। लकड़ी के खिलौने और मिट्टी के बर्तनों ने लोगों को खूब लुभाया। मेले में कारीगरों की कला का हुनर देखने लोग उमड़ रहे हैं।
मिट्टी के बर्तनों की धूम
चीनी मिट्टी से बने बर्तन और शो-पीस का सबसे बड़ा स्टॉल लगा है। लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। रंग-बिरंगे कछुए के आकार की गुल्लक, मग, कप-प्लेट, कुल्हड़ देख लोग आश्चर्य कर रहे हैं। चकला, थाली, कटोरी, गिलास और केतली पंसद की जा रही है।
देशभर से जुटे कारीगर
मेले में वाराणसी, फिरोजाबाद, लखनऊ, चित्रकूट, अमरोहा, हाथरस, लखीमपुर खीरी के कारीगरों ने स्टॉल लगाए हैं। सस्ते दामों में मिल रही वस्तुएं लोंगों को खूब लुभा रही हैं।
