(www.arya-tv.com) भारत के अग्रणी रीजनल सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म हेलो ने 2019 के लिए ‘टाॅप 5 कंटेंट थीम्स’ का अनावरण किया, जिन्होंने इस साल प्लेटफाॅर्म पर लोगों को सबसे ज़्यादा आकर्षित किया। साल के अंत में अपने यूज़र्स को हेलो की कम्युनिटी के साथ सेलेब्रेट करने का मौका प्रदान करने के लिए हेलो ने हैप्पी न्यू ईयर 2020 अभियान भी लाॅन्च किया है।
इस साल हेलो पर टाॅप 5 कंटेंट थीम्स थीं- एंटरटेनमेन्ट, ओकेज़न्स, सोशल वैलफेयर (हेलो केयर), टेलेंट हंट और टैªवल, जो हेलो के लोकप्रिय अभियानों में सबसे ज़्यादा फीचर हुए और जिन्होंने हेलो की विविध कम्युनिटी को 2019 के दौरान क्रिएट, शेयर और फाॅलो करने का मौका दिया। हेलो देश के अग्रणी प्लेटफाॅम्र्स में एक के रूप में उभरा है, जहां लाखों लोग 14 रीजनल भाषाओं के माध्यम से एंटरटेनमेन्ट में शामिल हुए, एक साथ मिलकर उन्होंने विभिन्न अवसरों पर सेलेब्रेट किया, अपनी अनूठी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया और इन अभियानों में सक्रिय साझेदारी के द्वारा समाज कल्याण में योगदान दिया।
हेलो बहुमुखी मनोरंजन का केन्द्र है। 2019 में, प्लेटफाॅर्म ने अपने यूज़र्स को मनोरंजन के असंख्य विकल्प उपलब्ध कराए। हेलो ने विभिन्न भाषाओं में कई लोकप्रिय रीजनल एंटरटेनमेन्ट टीवी शोज़ के साथ साझेदारी की जैसे बिग बाॅस (हिंदी), काॅमेडी खिलादिगालू (कन्नड), महाराष्ट्र चा फेवरेट कौन (मराठी), स्टार्ट म्युज़िक अराध्यम पादुम (मलयायम)। और उपने यूज़र्स को उनके पसंदीदा स्टार्स एवं शोज़ के साथ जुड़ने का मौका प्रदान किया।
कई बाॅलीवुड अभिनेताओं जैसे सैफ़ अली खान, अर्जुन कपूर, नवाज़ूद्दीन सिद्दीकी आदि ने इस प्लेटफाॅर्म के आॅनलाईन शो फ्राईडे फिवर के माध्यम से अपनी फिल्मों का प्रोमोशन किया, वहीं टाइगर श्राॅफ़, महेश बाबू, श्रद्धा कपूर आदि कई जाने-माने अभिनेता अपने पर्सनल अकाउन्ट्स के ज़रिए अपने प्रशंसकों केे साथ जुड़े। त्योहार और उत्सव लोगों के बीच एकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हेलो ऐसा माहौल बनाता है, जहां विभिन्न पृष्ठभुमि, विभिन्न धर्मों, विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े यूज़र्स को एक साथ मिलकर सेलेब्रेट करने और जश्न मनाने का मौका मिलता है।
