नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देशभर आज कांग्रेस कई राज्यों की राजधानियों में संविधान बचाओ, भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। पटना, चेन्नई और मुंबई में कई लोग कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। वहीं लखनऊ में कांग्रेस को रैली की इजाजत नहीं मिली।
चेन्नई में कांग्रेस और तमिलनाडु तौहीद जमात ने निकाला मार्चा
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तमिलनाडु तौहीद जमात ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। इस रैली के दौरान कांग्रेस का झंडा भी देखने को मिला।
मुंबई में कांग्रेस ने की रैली
मुंबई में कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ रैली निकाली। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए
पटना में भी रैली
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना में भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली निकाली।
लखनऊ में नहीं मिली रैली की इजाजत
कांग्रेस को लखनऊ में रैली करने की इजाजत नहीं मिली है। प्रियंका गांधी इस रैली में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ पहुंची हैं।
