कानपुर: सीएए क विरोध प्रदर्शन में पुलिस का साथ दिया रबर बुलेट

Kanpur Zone UP

कानपुर।(www.arya-tv.com) नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर में हुई ङ्क्षहसा के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे, तब पुलिस ने अपने बचाव में हवाई गोलियां दागी थीं। इस उपद्रव में पुलिस का साथ दिया रबर बुलेट ने, जिसके दम पर उपद्रवियों को काबू करने में सफलता मिली। रबर बुलेट की चोट खाकर ही उपद्रवी पीछे हटने को मजबूर हुए।

जिला पुलिस ने ये दावा पुलिस मुख्यालय को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट में किया है। ङ्क्षहसा के बाद से पुलिस लगातार दावा करती रही है कि उसकी ओर से कोई भी फायङ्क्षरग नहीं की गई, मगर मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट में कुछ और ही है। इसमें कहा गया है कि बाबूपुरवा में ङ्क्षहसक भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को 9एमएम की पिस्टल से भी फायङ्क्षरग करनी पड़ी। हालांकि यह हवाई फायर थे। बवालियों को आतंकित करने के लिए पुलिस ने बाबूपुरवा और यतीमखाना में थ्री नॉट थ्री रायफल से भी 34 फायर किए। हालांकि यह सभी ब्लैंक कार्टेज थे जो केवल आवाज करते हैं। इनसे किसी को जानमाल का नुकसान नहीं होता है।

इसके अलावा पुलिस, पीएसी और आरएएफ ने दोनों ही स्थानों पर 12 बोर की पंप एक्शन गन से 26 फायर किए। पंप एक्शन गन का प्रयोग भीड़ को तितर बितर करने के लिए 20 मीटर दूर से किया जाता है। इसमें कारतूस के छर्रे तेजी के साथ बड़े क्षेत्रफल में फैलते हैं और एक साथ कई लोगों को घायल करते हैं। जानकारों के मुताबिक कम दूरी से इसका प्रयोग किए जाने पर व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।