महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी स्काॅर्पियो का दबंग 3 में जलवा

Business Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमऐंडएम), जो 20.7 बिलियन अमेरिकी डाॅलर वाले महिंद्रा समूह का हिस्सा है, ने आज घोषणा की कि महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी माॅडल, स्काॅर्पियो सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 में दिखेगा। इस हेतु करार पूरा हो गया है। अपने दमखम और मजबूती के लिए जाने जाने वाली, स्काॅर्पियो की जोड़ी दबंग 3 के करिश्माई अभिनेता सलमान खान के साथ खूब जमेगी।

दबंग 3, 20 दिसंबर, 2019 को स्क्रीन्स पर आ चुकी है। महिंद्रा स्काॅर्पियो ने 17 वर्ष पहले अपने लाॅन्च के साथ एसयूवी जगत की नई परिभाषा गढ़ी और इस सेगमेंट में इसका दबदबा लगातार बना हुआ है। इसके 6.5 लाख खुशहाल ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, स्काॅर्पियो को लगातार अपडेट किया जाता रहा है।

इन वर्षों में, भारत की कई ब्लाॅकबस्टर फिल्मों में स्काॅर्पियो को प्रमुखता से स्थान दिया गया है और दबंग 3 के साथ इसका गठबंधन इसके लिए एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दमखम, रोमांच और एडवेंचर – स्काॅर्पियो की ये खूबियां इसे इस फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त बनाती हैं। इस सहयोग के बारे में, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, आॅटोमोटिव डिविजन, विक्रम गर्ग ने कहा, ‘‘वर्ष 2002 में लाॅन्च किये जाने के साथ ही, स्काॅर्पियो जबरदस्त हिट हुई और उसके बाद से, एसयूवी सेगमेंट में इसका लगातार दबदबा बना हुआ है।

दमदार और बोल्ड होने के ब्रांड वैल्यू पर खरा साबित होने वाली, महिंद्रा स्काॅर्पियो एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, जिसने अपने ग्राहकों को राइज होकर सही मायने में अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया है। इसकी यह खूबी के मुख्य अभिनेता के गुणों से मेल खाती है, जो इस गठबंधन को उपयुक्त बनाती है।’’