Hardoi News: 4 दिन से नेटवर्क गायब, जांच में खुला राज; टॉवर की केबल काटने वाला चोर भीड़ ने पकड़ा

# ## UP

भीड़ के नेटवर्क ने मोबाइल के नेटवर्क में गड़बड़ी और उसके गायब रहने की वजह आखिर पकड़ ही ली। उन्होनें मोबाइल टॉवरों की केबिल काट कर उसे चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उसने पूछताछ में माना कि वह अपने साथियों के साथ ऐसी हरकत को अंजाम दे रहा था। पुलिस आरोपी के बयान पर उसके साथियों को ढूंढनें में जुट गई है। जैसा कि बताया गया है कि शाहाबाद कोतवाली में मिठनापुर में पिछले चार दिनों से मोबाइल के नेटवर्क गायब होने के पीछे की वजह सामने आ गई।

टॉवर की जांच करने पहुंचे तो भागने लगे संदिग्ध

दरअसल, वहां इंडस टॉवर (इंडस आईडी 1108349) है, जहां पिछले चार दिनों से पॉवर केबिल काटे जाने से मोबाइल नेटवर्क बुरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इस गड़बड़ी से परेशान होकर कंपनी के तकनीकी कर्मचारी इन्द्रप्रताप सिंह और सुरक्षा प्रभारी मोहित शुक्ला ने रविवार को साइट का निरीक्षण किया।

पूछताछ में खोला चोरी का पूरा राज

मौके पर पहुंचते ही दो संदिग्ध युवक उन्हें देखकर भागने लगे। अंदर जाकर जांच करने पर पॉवर केबिल कटा हुआ था,उसी बीच एक पल की देरी किए बगैर उन्होनें लोगों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया। ​पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप उर्फ रचित निवासी मोहल्ला खेड़ा बीबीजई,शाहाबाद के रूप में हुई है।

कटी केबल और ई-रिक्शा बरामद

उसने माना कि वह अपने साथियों भूरा और छोटा के साथ मिलकर मोबाइल टॉवरों के केबिल काट कर उन्हे चोरी करता था,उसने पिछले एक महीने से गहोरा, आरएम शाहाबाद और नवरौजपुर चाकड़ स्थित टॉवरों से भी केबिल  चोरी कर वहां का नेटवर्क ठप किया है। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है,आरोपी के कब्ज़े कटी हुई पॉवर  केबिल और चोरी में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी के बयान पर उसके साथियों को ढूंढती घूम रही है।