Sitapur News : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

# ## UP

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना मछरेहटा अंतर्गत ग्राम ददेवरा में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक पिछले शनिवार से लापता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहित (19) तीन अक्टूबर से लापता था। परिजन उसकी चारों तरफ तलाश कर रहे थे।

पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। सोमवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।