जिला कारागार में चिकन पॉक्स के 3 केस मिलने से हड़कंप, सभी बंदियों की हुई स्क्रीनिंग

# ## UP

जिला कारागार में चिकन पॉक्स के तीन केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार में बंद समस्त बंदियों और कैदियों की स्क्रीनिंग की गई है। अभी तक किसी में भी संक्रमण नहीं मिला। इसके अलावा मरेठ में भर्ती बंदियों की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। फिलहाल तीनों की हालत में सुधार है। जेल अस्पताल के चिकित्सक को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

चार दिन पहले जिला कारागार के एक बंदी की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसे लगातार दौरे पड़ रहे थे। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन सुविधाओं से लैस कह जाने वाले मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधा न होने पर उसे मरेठ रेफर किया गया था। उसके अगले ही दिन दो अन्य बंदियों में चिकन पॉक्स देखने को मिला। इस पर जिला कारागार की ओर से उन्हें भी मेरठ भेजा गया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार टीम को भेजा गया। जहां बंदियों की स्क्रीनिंग की गई। हालांकि कुछ बंदियों में बुखार के लक्षण देखने को मिले। जिनको इलाज किया जा रहा है। टीम ने यह भी पड़ताल की गई चिकन पॉक्स के तीनों संक्रमित की हिस्ट्री खंगाली गई।अब तक उनके संपर्क आए सभी लोगों की सैंपलिंग भी कराई गई। इधर, डब्ल्यूएचओ की ओर से भी रिपोर्ट तलब की गई है। फिलहाल अब स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में टीमें सक्रिय हो गई है। पूर्व में बाढ़ प्रभावित इलाकों में इस तरह का संक्रमण देखने को मिला था। अब जेल में बीमारी की दस्तक को लेकर छानबीन चल रही है।