कानपुर हरियाली तीज सिलीब्रेशन : महिलाओं ने कजरी गीत पर नृत्य कर बांधा समा, मधु बनी तीज क्वीन

# ## Kanpur Zone

कानपुर, । हरियाली तीज सिलीब्रेशन के तीज क्वीन उत्सव में महिलाओं ने कजरी गीत, नृत्य और विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स के साथ लजीज व्यंजनो का आन्नद लिया। फिल्मी गीत चूड़ी जो खनकी, सावन का महीना अदि गीतो पर महिलाओं ने बहुत सुन्दर नृत्य किया।

तीज प्रतियोगिता में मधु कक्कड़ तीज क्वीन चुनी गई जबकि गेम्स प्रतियोगिता में क्षमा दीक्षित एवं निकिता गुप्ता ने बाजी मारी। शुक्रवार को स्नेह सखी बंधन ग्रुप की ओर से किदवई नगर साइट नंबर 1 स्थित एक रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि भारतीय जनात पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का आगाज किया। महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ विभिन्न गेम्स व लजीज व्यंजन का आनंद लिया। कार्यक्रम संयोजिका स्नेह लता शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रीति गुप्ता, दीप्ति निगम, रीना पालीवाल, याचना, नीलमा, पुनीता, मंजू अवस्थी, रागिनी, रुबी, सोनिया, उपस्थिति रही।