विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीन मैच की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्ला थमाया। करो या मरो के मुकाबले में समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 38 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा (120) और (0) क्रीज पर मौजूद हैं।
शतक जड़कर आउट हुए राहुल

राहुल की फिफ्टी
लगातार दूसरे मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। केएल राहुल ने 46 गेंद में वन-डे करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए तो वहीं हिटमैन रोहित शर्मा ने 67वीं गेंद में चौका जमाते हुए अपना 43वां अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 5 चौके लगाए।
इसके पहले चेन्नई में खेले गए एकदिवसीय में कैरेबियाई टीम ने आसानी से 288 का लक्ष्य पा लिया था। तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने का मतलब है कि एक और हार भारतीय टीम को घरेलू पिच पर सीरीज हार का कड़वा घूंट पीना।
यहां एसीए वीडीसीए स्टेडियम पर 320 रन का स्कोर अच्छा माना जा रहा है लिहाजा पांचवें गेंदबाजी विकल्प को उतारा जा सकता है। पिछले मैच में शिमरोन हेटमेयर और शाई होप के शतकों की मदद से वेस्टइंडीज ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव उस मैच में नाकाम रहे जिन्होंने दस-दस ओवरों में क्रमश: 58 और 45 रन दे डाले और उन्हें विकेट भी नहीं मिले।
हेटमेयर पर लगाना होगा अंकुश
वेस्टइंडीज की उम्मीदें हेटमेयर पर टिकी होंगी। भारतीय टीम के लिए उनका विकेट जल्द लेना महत्वपूर्ण होगा। कैरेबियाई तेज गेंदबाजों शेल्डन कॉट्रेल और अलजारी जोसेफ ने अच्छा प्रदर्शन किया। कीमो पाल समेत वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने स्लोअर गेंदों के साथ विविधता भरा प्रदर्शन किया। हालांकि विशाखापट्टनम की पिच पर मेहमान टीम की पेस तिकड़ी के लिए नई तरह की चुनौती होगी।
रिकॉर्ड बुक
भारतीय टीम पर लगातार दो वनडे सीरीज और लगातार पांच वनडे मैच हारने का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से सीरीज गंवाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच जीतने के बाद अगले तीनों मैचों में हार मिली थी। विशाखापट्टनम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पिछले साल खेला गया मैच टाई रहा था।
आंकड़ें
06 : वनडे जो पिछले यहां खेले गए हैं उसमें पांच मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है
275 : का औसत स्कोर रहा है विशाखापट्टनम में पिछले नौ वर्षों में
139 : की औसत रही है विराट की इस मैदान में। उन्होंने कुल 556 रन किए हैं जिसमें तीन शतक शामिल हैं
इंडिया vs वेस्टइंडीज
इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह युवा पेसर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वेस्टइंडीज ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर
वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), एविन लुईस, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉट्रेल, निकोलस पूरन, शिमरान हेटमेयर, जेसन होल्डर, कीमो पॉल
