दादरा और नगर हवेली प्रशासन (डीएनएच प्रशासन) ने महिला पर्यवेक्षक और एलडीसी / कैशियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे दिए गए निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन करें। 
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
महिला पर्यवेक्षक 07
एलडीसी/कैशियर/पंचायत सचिव 28
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 12 दिसंबर 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 11 जनवरी, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवाराें की शैक्षिक योग्यताएं पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन को पढ़े।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट dnh.nic.in के माध्यम से 12 दिसंबर, 2019 से 11 जनवरी, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन सीबीटी और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
