क्लैट परीक्षा में हुआ बदलाव, 10वीं का गणित के सवाल हुए ​कम

Education

(www.arya-tv.com) 12वीं के बाद पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड एलएलबी में दाखिले को होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के पैटर्न में कई और बदलाव हो गए हैं। क्लैट कंसोर्टियम ने यह बदलाव जारी किए हैं। इसके तहत 10वीं का गणित क्लैट में जोड़ा गया है। 
देश के 21 लॉ कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाले क्लैट के लिए कंसोर्टियम नए पैटर्न का मॉडल पेपर एक जनवरी को जारी कर दिया जाएग। इसके आवेदन भी एक जनवरी से शुरू होने जा रहे हैं। जिसका नोटिफिकेशन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी हो जाएगा।

देशभर में क्लैट का आयोजन 10 मई 2020 को किया जाएगा। इसका रिजल्ट 24 मई को जारी किया जाएगा। लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय के मुताबिक, इस बार सवालों की संख्या में भी 50 की क​टौती किया जाएगा। और 200 के बजाय 150 सवाल पूछा जाएगा।