- जनसुनवाई में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने सुनीं फरियादें
लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद द्वारा जोन कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
