डॉ. राजेश्वर सिंह का स्पोर्ट्स मिशन: ₹10 लाख से ढांचा मजबूत, 170+ टीमों के साथ खेलों का महाकुंभ

Lucknow
  • खेल क्रांति को नई गति: डॉ. राजेश्वर सिंह का बड़ा निर्णय – ₹2 लाख सहायता, ₹10 लाख से खेल ढांचा होगा मजबूत
  • 170+ टीमों की भागीदारी: सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग में क्रिकेट का महाकुंभ – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • 45°C की गर्मी में भी जुनून बरकरार – खेल ही बनाते हैं मजबूत राष्ट्र – युवाओं के साथ कोर्ट पर उतरे डॉ. राजेश्वर सिंह
  • 10,000+ बच्चों को मंच: सरोजनीनगर बना युवा प्रतिभाओं का केंद्र – नकद पुरस्कार व मुफ्त पंजीकरण, हर प्रतिभा को अवसर देने की पहल – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • उन्नाद टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित AITA मेन्स लॉन टेनिस टूर्नामेंट का विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने किया शुभारंभ

लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु बड़ा कदम उठाते हुए आगामी टूर्नामेंट के लिए ₹2 लाख की आर्थिक सहायता तथा स्टेडियम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायक निधि से ₹10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से ही सशक्त, स्वस्थ और अनुशासित समाज का निर्माण संभव है।

आज सेक्टर-एच, ड्रीमवर्ल्ड वाटर पार्क, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ में उन्नाद टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित AITA मेन्स लॉन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत इंटर स्कूल एवं इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप हेतु ड्रॉ एवं फिक्सचर मीट का सफल आयोजन किया गया।

खिलाड़ियों के उत्साह ने बढ़ाया संकल्प भीषण गर्मी (45 डिग्री सेल्सियस) के बावजूद खिलाड़ियों के जोश और समर्पण को देखकर डॉ. राजेश्वर सिंह ने खेलों के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को हर संभव सहयोग देना उनकी प्राथमिकता है।

युवाओं के लिए विकसित होगा मार्वल एवेंजर्स थीम पार्क डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनी नगर क्षेत्र के युवाओं के लिए शीघ्र ही ‘मार्वल एवेंजर्स थीम पार्क’ का निर्माण कराया जाएगा, जिससे युवाओं को बेहतर मनोरंजन और खेल के अवसर मिल सकें।

टूर्नामेंट के दौरान दिल्ली से मयंक शर्मा, तमिलनाडु से मुकिल रमनन, महाराष्ट्र से पार्थ पाटिल, हरियाणा से ध्रुव, बिहार से सुधीर सिंह व वैभव सिंह, पंजाब से आदित्य तिनजानी और दिल्ली से सौरव यादव सहित कई खिलाड़ियों से विधायक ने भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, मुकेश सिंह, अमित लोधी, राजपूत सिंह, प्रथमेश यादव, गोविंद प्रसाद मौर्य, समिति केसरी, संजीव अवस्थी उपस्थित रहे।

ड्रॉ एवं फिक्सचर मीट का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में टीमों की भागीदारी कार्यक्रम में इंटर स्कूल एवं इंटर स्पोर्ट्स क्लब दोनों वर्गों के मैचों का ड्रा निकाला गया। इंटर स्कूल वर्ग में लगभग 60 टीमें तथा इंटर स्पोर्ट्स क्लब वर्ग में लगभग 110 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

चार वर्षों में 10,000 से अधिक बच्चों को मिला मंच पिछले चार वर्षों से आयोजित हो रही इस स्पोर्ट्स लीग में अब तक लगभग 10,000 बच्चों ने प्रतिभाग किया है। यह पहल युवाओं को मोबाइल से दूर कर खेलों के प्रति प्रेरित करने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है।

आकर्षक पुरस्कार व निशुल्क पंजीकरण से बढ़ा उत्साह इस प्रतियोगिता में दोनों वर्गों की विजेता टीम को ₹50,000 तथा उपविजेता टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कुल ₹1.5 लाख नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। साथ ही सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट, टोपी एवं प्रत्येक टीम को क्रिकेट किट (बॉल, विकेट आदि) भी उपलब्ध कराई जाएगी। तीन माह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण पूर्णतः निशुल्क रखा गया है।