War Live Updates: ट्रंप के संबोधन के बाद और बढ़ गईं तेल की कीमतें, होर्मुज अभी भी समस्या

# ## International

इजरायल-ईरान और अमेरिका युद्ध अब 34वें दिन में पहुंच चुका है। मिडिल-ईस्ट में भीषण जंग जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को पूरी दुनिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान का रिजीम खत्म हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा करते हुए कहा कि ईरान की नेवी खत्म हो चुकी है। ईरान की लीडरशिप को हम खत्म कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के सारे बड़े नेता मारे जा चुके हैं। हमने ईरान के रिजीम को बदल दिया है। हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोक दिया है। ट्रंप के संबोधन के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतें और ज्यादा बढ़ गईं।

ईरान अब दुनिया के लिए खतरा नहींः ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि दुनिया का सबसे खतरनाक शासन अब नहीं रहा। हमने ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने दिया। हमने उसकी क्षमता को पूरी तरह खत्म कर दिया। अब वह दुनिया के लिए खतरना नहीं बन पाएगा। ट्र्ंप ने कहा कि अमेरिका ने 32 दिनों में ही ईरान में अपन लक्ष्य हासिल कर लिया है। हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अगले 2 से 3 हफ्ते तक जारी रहेगा। इसके बाद जंग खत्म हो जाएगी। हमने अमेरिकी बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर दिया है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का दुनिया जाने, क्या करनाः ट्रंप

अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की जरूरत नहीं है। होर्मुज का अब दुनिया जाने कि उसे कैसे खुलवाना है। ट्रंप ने कहा कि हमें  मिडिल-ईस्ट का तेल नहीं चाहिए। अमेरिका के पास पर्याप्त तेल-गैस का भंडार है।

वहीं उन्होंने अपने संबोधन से पहले कहा था कि कि अमेरिका के अलावा दुनिया का कोई भी देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोल सकता। ट्रंप ने कहा है कि आज बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक चिट्ठी लिखी है और कहा है कि ईरान किसी के लिए खतरा नहीं है।