अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Lucknow
  • अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

लखनऊ। यातायात पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज, लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीआई हजरतगंज उदय प्रताप सिंह तथा ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से सेफ्टी ट्रेनर सुमित मिश्रा रहे। इस दौरान उदय प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को रोड साइन, रोड मार्किंग और ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ दिलशाद अहमद अंसारी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर तबसूम खान की उपस्थिति में हुआ, साथ ही अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।