एक्शन में बिसवां पुलिस… मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

# ## UP

सीतापुर। बिसवां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मोंचकला के पास हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी इंदल गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त चोरी और लूट के मामले में वांछित था। उसके कब्जे से एक बिना नंबर की प्लेटिना मोटरसाइकिल, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल, 315 बोर का एक तमंचा  और कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस पूर्व में तीन अन्य अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चुकी है।