नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के आवास पर होली मिलन समारोह, कार्यकर्ताओं संग उड़ाया रंग-गुलाल

Lucknow
  • नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के आवास पर होली मिलन समारोह, कार्यकर्ताओं संग उड़ाया रंग-गुलाल

लखनऊ। होली के पावन अवसर पर नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी सौहार्द के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा (आर्य टीवी/आर्य प्रवाह) सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, पूर्व वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष राज कपूर वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बाजपेई, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, कैंट मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष प्रथम राहुल मिश्रा, बूथ अध्यक्ष अर्जुन लोधी, अशोक तिवारी महानगर उपाध्यक्ष ,अभिषेक खरे तथा संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच पारंपरिक गीत-संगीत और होली के फाग ने वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का पर्व है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक अभिनंदन और मिठाई वितरण के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ।