NEET PG counselling: नीट पीजी की कांउसिलिंग आज से, 25 फरवरी को सीट आवंटन

# ## Education

प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस व डीएनबी की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए शुक्रवार 20 फरवरी से स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउसिलिंग शुरू हो जाएगी। पहले तीन दिन पंजीकरण के बाद मेरिट सूची जारी होगी, तत्पश्चात मेरिट के क्रम में अभ्यर्थियों को कॉलेजों की प्राथमिकताएं देनी होंगी।

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि 25 फरवरी को सीट आवंटन के बाद 28 फरवरी तक कॉलेज स्तर पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकताएं देने के पूर्व ही रिक्त सीटों का कॉलेजवार ब्यौरा वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।