Uttrakhand: दो साल में बनाए 10 हजार से अधिक फर्जी आधार कार्ड-पैन कार्ड

# ## National

 आधार कार्ड-पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों के आधार पर व्यक्ति को भारतीय नागरिकता का प्रमाण माना जाता है। अब उसी फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग करते हुए थाना ट्रांजिट कैंप का इलाका बाहरी व्यक्तियों का गढ़ बनता जा रहा है। यही कारण है कि सीएससी संचालक ने महज दो साल के भीतर हजारों बाहरी व्यक्तियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर ऊधमसिंह नगर में प्रवेश करा दिया है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी संजीदा हो गई है और एसएसपी ने अंकुश लगाने के लिए रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है।

एसटीएफ और थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जीवाड़ा करने वाले चेतन गंगवार को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने गंगवार जनसेवा केंद्र पर दबिश दी तो पुलिस ने 42 नग आधार कार्ड, 55 नग पैनकार्ड, 9 हाईस्कूल की अंकतालिका, 11 फोटो पेपर सीट, फिंगर प्रिंट स्कैनर सहित कई ऐसे उपकरण बरामद किए गए। जिनके माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे।