मणिकर्णिका घाट पर मंदिर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

# ## Varanasi Zone

वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति एवं पौराणिक मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुलतानपुर में प्रदर्शन किया। सुलतानपुर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 10 जनवरी 2026 को भाजपा सरकार के निर्देश पर वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त कराया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस घाट का जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा कराया गया था, जो ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी ने आरोप लगाया कि ध्वस्तीकरण के दौरान माता अहिल्याबाई होल्कर की ऐतिहासिक मूर्तियां भी मलबे में दब गईं, जो आस्था और विरासत दोनों का अपमान है।ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 10 जनवरी 2026 को भाजपा सरकार के निर्देश पर वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त कराया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस घाट का जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा कराया गया था, जो ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी ने आरोप लगाया कि ध्वस्तीकरण के दौरान माता अहिल्याबाई होल्कर की ऐतिहासिक मूर्तियां भी मलबे में दब गईं, जो आस्था और विरासत दोनों का अपमान है।

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति हटाना सनातन संस्कृति पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि मूर्तियों को खंडित कर मलबे में डाल दिया गया, जिससे सनातन धर्म के अनुयायियों और आम जनमानस की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर किसी भी प्रकार का पुनर्निर्माण कार्य माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति की पुनः स्थापना के बाद तथा काशी के धर्माचार्यों व स्थानीय नागरिकों से विचार-विमर्श कर ही किया जाना चाहिए। इस अवसर पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, जफर खान, अपरबल सिंह, निकलेश सरोज, राहुल त्रिपाठी, रंजीत सिंह सलूजा, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम, हौसिला प्रसाद भीम, सलाहुद्दीन हाशमी, हामिद राइनी, विजय पाल, मोहसिन सलीम, नंदलाल मौर्य, अम्बरीश पाठक, जाकिर हसन, श्याम किशोर, मनोज तिवारी, विनोद पाण्डेय, युवा नेता मोहित तिवारी, मो. अतीक, देवेंद्र तिवारी, उमाकांत त्रिपाठी, देवेश शुक्ला, राज बहादुर यादव, राम लौट यादव, अनवर हुसैन, इंतजार अहमद, बाबुल खान, संतोष तिवारी, छोटे लाल, अजय मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा, शीतला साहू, ओम प्रकाश दुबे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।