अयोध्या के खिलाड़ियों ने दिखाया दम का दंगल… अंतर महाविद्यालयीय महिला-पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

# ## Game

 डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के अरुणिमा सिन्हा स्टूडेंट एमिनिटी सेंटर में रविवार को अंतर महाविद्यालयीय महिला-पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें महिला व पुरुष दानों वर्गों में रोचक और संघर्षपूर्ण मुक़ाबला रहा।महिला वर्ग की 45 से 48 किलो भार वर्ग में सरयू पीजी कॉलेज गोण्डा की नेहा ने रोहित मेमोरियल पीजी कॉलेज सुल्तानपुर की पारुल को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 47 से 51 किलो में नंदिनी नगर पीजी कॉलेज गोण्डा की आंचल सिंह ने, 51 से 54 किलो में रघुकुल महिला पीजी कॉलेज गोण्डा की अर्पिता कुशवाहा ने, 54 से 57 किलो में नंदिनी नगर कॉलेज की रेबीन ने जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं नंदिनी नगर की सृष्टि गुप्ता ने रजत पदक जीता। 57 से 60 किलो वर्ग में अवध विवि आवासीय परिसर की मधु ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कीड़ा परिषद सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग के मुकाबलों में 47 से 50 किलो भार वर्ग में भोलेनाथ पीजी कॉलेज सुल्तानपुर के शौर्य कुमार पटवा ने , 50 से 55 किलो में संत भीखदास रामजस पीजी कॉलेज के पीयूष ने स्वर्ण पदक जीता। 55 से 60 किलो में संत भीखदास कॉलेज के हर्ष पाठक ने नंदिनी नगर कॉलेज के पंकज गुप्ता को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 60 से 65 किलो में नंदिनी नगर कॉलेज के आलोक नाथ प्रजापति ने देव इंद्रावती पीजी कॉलेज आंबेडकरनगर के विनय पाल को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 65 से 70 किलो में अवध विवि आवासीय परिसर के शिवांश त्रिपाठी ने केएनआई सुल्तानपुर के रुद्र प्रताप सिंह को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 70 से 75 किलो में संत भीखदास कॉलेज के आशुतोष सिंह ने केएनआई सुल्तानपुर के आयुष प्रभात चौधरी को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 75 से 80 किलो में आरआर पीजी कॉलेज अमेठी के आयुष गुप्ता ने विवि परिसर के अस्मित यादव को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। 80 से 85 किलो में देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के कार्तिक ने विवि परिसर के प्रियांशु को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 90 किलो भार वर्ग में संत भीखदास कॉलेज के अर्पित सिंह ने साकेत पीजी कॉलेज के हर्षित तिवारी को हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।