उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदलता रहेगा। फिलहाल कहीं चिलचिलाती धूप तो कहीं बारिश का सिलसिला है। पश्चिमी में मौसम साफ है तो पूर्वी उप्र. के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्य बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का ऐसा नजारा इस सप्ताह तक बना रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस सप्ताह ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने वाला है। जिसके प्रभाव से कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।
हालांकि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है। 26 सितंबर तक पश्चिमी उप्र. में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, हीं पूर्वी उप्र. में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।
8 जिलों में बाढ़ जैसे हालात
उत्तर प्रदेश में बारिश से लखीमपुर खीरी, बलिया, गोंडा समेत 8 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीच लखीमपुर खीरी में एक मकान भी ढह गया। 24 घंटे में यहां 8 मकान नदी में समा गए हैं। पूरे राज्य इस बार में बाढ़-बारिश से 1361 मकान ढह चुके हैं।
हर समय मौजूद रहेगी एंबुलेंस
स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी घटना के समय घायल या मरीजों को जनपद स्तरीय अस्पतालों या मेडिकल कॉलेज में पहुंचाने के लिए 10 स्थान पर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। ये एंबुलेंस कंट्रोल रूम, श्रीराम जन्मभूमि परिसर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन मंदरि परिसर, पक्का घाट, बंधा तिराहा, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन व श्री नागेश्वरनाथ परिसर में एंबुलेंस तैनात रहेगी।