सरोजिनी नगर दक्षिण दो की मंडल कार्यशाला आयोजित हुई

Lucknow
  • सरोजिनी नगर दक्षिण दो की मंडल कार्यशाला आयोजित हुई

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सरोजिनी नगर दक्षिण दो कि मंडल कार्यशाला सेलिब्रेशन गार्डन में संपन्न हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक तिवारी ने मार्गदर्शन दिया। मुख्य ​अतिथि को अंग वस्त्र देकर के मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा और कौशलेंद्र द्विवेदी के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत अशोक तिवारी ने जन सेवा के संकल्प के साथ बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन एवं उसकी तैयारी पर विस्तृत चर्चा की।
इस कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय मंत्री राजेश्वरी त्रिपाठी और कार्यक्रम संयोजक अखिलेश त्रिपाठी रहे बैठक में बृजेश कुमार मिश्रा, शिव शंकर विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्याय राजकपूर वर्मा,अमृता वर्मा ,महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता दीक्षित, पार्षद विद्यावती द्वितीय कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद शारदा नगर द्वितीय हिमांशु अंबेडकर, पार्षद प्रतिनिधि विद्यावती प्रथम विमल तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि विद्यावती तृतीय कमलेश सिंह, विधानसभा प्रभारी उमेश तिवारी, मंडल संयोजक, सोशल मीडिया, शक्ति केंद्र संयोजक, वार्ड अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष और मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।