(www.arya-tv.com) लोगों को न्याय दिलाने वाली महिला के साथ हुआ इंदौर में दुष्कर्म। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के कानून बन रहा हैं। पर लोगों को न्याय दिलाने वाली महिला के साथ ही दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दुसरी और हैवानीयत की कहानी समने आ रही है।
दिल्ली निवासी 40 वर्षीय महिला वकील दोपहर में थाने पहुंची। महिला ने बताया कि दिल्ली के जनता फ्लैट जीटी एन्क्लेव में रहने वाले मनोज मलिक चौधरी ने एक प्रकरण के संबंध में रतलाम चलने की बात कही। चार दिसंबर को दोनों दिल्ली के रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से उसी दिन ट्रेन से रतलाम रवाना हुए।
पुलिस के मुताबिक, महिला वकील आरोपित के साथ इंदौर आई थी। दोनों एक होटल में रुके थे। यहां आरोपित ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए। फिर मारपीट कर पर्स से रुपये निकालकर भाग गया। आरोपित की तलाश में टीम दिल्ली भेजी गई है।
महिला वकील ने बताया कि मनोज ने उससे शादी की बात कही थी, लेकिन अब शादी करने से मुकर रहा है। महिला ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि मनोज ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने सोमवार को ही महिला वकील के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए। इसके बाद होटल के सीसीटीवी फुटेज निकालने के बाद आरोपित की तलाश में जुट गई।