अनुच्छेद 370 पर अमेरिकी सांसद ने पीएम मोदी को जमकर सराहा

# International

जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार के अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले की तारीफ अमेरिकी संसद में भी सुनाई दी। बुधवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अमेरिकी सांसद पीट ओल्सन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।
अमेरिका के टेक्सास-22 से सांसद पीट ओल्सन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर वहां के लोगों को भारत की महान संस्कृति से जोड़ने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर के लोगों को एक अलग कानून के साथ रहने के लिए मजबूर किया गया। अब वहां के लोगों के पास भी अन्य भारतीयों की तरह समान अधिकार हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू- और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया था। जिसके बाद से प्रदेश को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभक्त कर दिया गया था।