किस फाइव-स्टार होटल से कम नहीं है ये भारतीय ट्रेनें

Business

भारतीय रेलवे की कई खासियतें हैं।यदि आप इंडियन रेलवे के जरिए भारत दर्शन का प्लान कर रहे हैं, तो आप लग्जरी ट्रेनों के बारे में जरूर जानें। भारतीय लग्जरी ट्रेन किसी फाइव-स्टार होटल से कम नहीं हैं।

फाइव-स्टार होटल जैसी है महाराजा एक्सप्रेस
महाराजा एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की लग्जरी ट्रेन है। यह दुनिया की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह ट्रेन एक चलता-फिरता फाइव-स्टार होटल है। इस ट्रेन में यात्रा किसी शाही सफर से कम नहीं। यह ट्रेन दिल्ली या मुंबई से होती हुई आगरा, फतेहपुर सीकरी, ग्वालियर, रणथंबोर , वाराणसी, लखनऊ, जयपुर, बीकानेर, खजुराहो, उदयपुर स्टेशनों पर रुकती है। इस ट्रेन में 23 डिब्बे हैं और 88 यात्री सफर कर सकते हैं।

सोने के लिए 14 केबिन
ट्रेन में यात्रियों के सोने के लिए 14 केबिन हैं। हर केबिन में फोन, एलसीडी टीवी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर के साथ हर केबिन में बाथरूम की भी सुविधा है। इंडियन रेलवे की बाकी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री कभी कल्पना भी नहीं कर सकते कि हमेशा भीड़ और गंदगी के लिए फेमस रही कोई ट्रेन अंदर से इतनी खूबसूरत भी नजर आ सकती है।

ट्रेन में है राजशाही सजावट
इस ट्रेन में राजशाही सजावट की गई है। खाने के लिए ट्रेन के भीतर बाकायदा एक पूरा डिब्बा है। यह दिखने में एक रेस्तरां जैसा लगता है। खास बात यह है कि यह खाना लजीज, बेहतरीन और सोने और चांदी के बर्तनों में परोसा जाता है।

ट्रेन को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स
इस ट्रेन को साल 2015 और 2016 में सेवन स्टॉर लग्जरी अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस ट्रेन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रॉयल स्कॉटमैंन व इस्टर्न एंड ओरिएंटल एक्सप्रेस ट्रेनों से तुलना की जाती है।