#Children’s day: पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस, फिर ऐसे बदल गया दिन

# Education

14 नवंबर को यानी आज के दिन बाल दिवस मनाया जाता है। इसी पर गूगल ने एक डूडल भी बनाया है। देश के पहले प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर ये दिन मनाते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि पहले कभी 20 नवंबर को ये दिन मनाया जाता था। तो जानिए किस कारण बदलनी पड़ी ये तिथि।
बाल दिवस 1925 से मनाया जा रहा है। पर पूरी दुनिया में इसे 1953 में मान्यता मिली।

उस वक्त 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बाल दिवस के रूप में घोषित किया गया।
पहले भारत में भी 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। पर 27 मई, 1964 को जब जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ तब ये निर्णय लिया गया कि अब नेहरू के जन्मदिवस पर ये बाल दिवस मनाया जाएगा। और इस बात को पूरे देश ने स्वीकारा भी। शिक्षा के क्षेत्र में नेहरू ने अनेकों काम किए।

कुछ देशों में 1 जून को बाल दिवस मनाया जाता है।
आज के दिन स्कूलों में अनेक प्रतियोगिताएं और खेलों का आयोजन किया जाता है।
14 नवंबर 1889 को जन्में जवाहरलाल नेहरू ने आजादी में एक अहम योग्यदान दिया। महात्मा के संरक्षण में न केवल काम किया बल्कि आखिरी वक्त तक उनका साथ नहीं छोड़ा।
गांधी के आखिरी अनशन के वक्त जवाहरलाल नेहरू देश को प्रधानमंत्री के रूप में संबोधित कर रहे थे। वह अनशन पाकिस्तान को उनका कर देने के लिए रखा गया था जो भारत पर था। उस दौरान नेहरू ने देश को संभालते हुए गांधी जी का न केवल साथ दिया बल्कि अपनी महानता का परचम भी लहराया।