RBI Grade B Result 2023 Out: आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से करें चेक

# ## Education

(www.arya-tv.com) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी ऑफिसर पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा का हिस्सा थे वे ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर विजिट कर अपना परिणाम चेक कर लें।

आपको बता दें कि रिजल्ट (RBI Grade B Result 2023) पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर लिखे गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किस भी तरह का कोई कंफ्यूजन न रखें। नीचे परिणाम चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका दिया गया है।

RBI Grade B Final Result 2023 ऐसे चेक करें फाइनल रिजल्ट

स्टेप 1- आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- उसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर opportunities@RBI के टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3- टैब पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके रिजल्ट का पीडीएफ स्करीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 5- अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।

इस लिंक से एक क्लिक में चेक करें रिजल्ट
RBI Grade B Result 2023 Direct Link

55 हजार से ज्यादा होगी सैलरी

आपको जानकारी दे दें कि आरबीआई की इस भर्ती (RBI Grade B Final Result 2023) के जरिए 291 पदों को भरा जाना है जिसमें 222 पद ग्रेड बी जनरल पोस्ट के लिए हैं वहीं 38 पद ग्रेड बी डीईपीआर के हैं।

जो भी उम्मीदवार सिलेक्ट होंगे उन्हें 55,200 रुपये बेसिक पे के रूप में मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारी को मिलने वाली सारी सुविधाएं भी उम्मीदवारों को दी जाएगी।