रिया हत्याकांड:मां ने कहा-मैंने कभी पिस्टल नहीं देखी; रिषभ कर रहा गुमराह

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) मेकअप आर्टिस्ट रिया गुप्ता की रील और रियल लाइफ का असली खलनायक कौन था। जिसके कारण उसके और प्रेमी के बीच दूरियां इतनी बढ़ी कि उसकी हत्या का सबब बना। पुलिस हत्या के 5 दिन बाद भी हत्यारोपी रिषभ के बयानों को वैरीफाइ नहीं कर पाई है। जिससे साफ हो सके कि उसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा था कि नहीं और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल आखिर किसकी थी।

पुलिस रिया की जिंदगी से जुड़े लोगों के साथ ही उसकी रील और रियल लाइफ दोनों को खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक जिंदा दिल लड़की की जान चली गई। रिया की मां का कहना है कि रिषभ पूरे मामले में पुलिस को गुमराह कर रहा है। रिया ने कभी पिस्टल नहीं रखी, वह रिषभ की है। वह खुद को बचाना चाहता है। यदि रिया के पास पिस्टल होती तो कभी किसी को दिखाती या रील में नजर आती।

दूसरी तरफ पार्टी और बिंदास जिंदगी जीने वाली रिया की मौत ऐसी होगी। परिजन अभी भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि रिया को न्याय मिलना चाहिए।

मां को मानती थी रोल मॉडल, खुद को बनाना था ब्रांड
रिया अपनी मां के ब्यूटी पार्लर को एक ब्रांड के तौर पर पेश करके कुछ कर दिखाना चाहती थी। उसकी एक मॉडल दोस्त कहती हैं कि दिल की साफ रिया हर बात खुलकर बोल देती थी। जिससे उसकी कई बार अपनों से ही विवाद हो जाता था। लेकिन जब उन्हें अपनी गलती का एहसास होता था। तो वह फिर दोस्ती का खुद हाथ बढ़ा लेते थे।

रिया की दोस्त ने बताया कि रिया के बारे में रिषभ को सब पता था। पहले रिलेशनशिप से टूटी रिया को उससे सहारा मिला तो वह उसके करीब चली गई। लेकिन उसने उसका फायदा उठाया। जब उसको पता चला तो मार दी गई।

समिट के क्लबों में आते थे साथ
गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग के क्लबों में रिया और उसका बॉयफ्रेंड अक्सर साथ में आते थे। ग्राउंड फ्लोर स्थित फर्जी कैफे के एक कर्मचारी ने बताया कि उनके यहां यह लोग अक्सर पार्टी करने आते थे। इसके अलावा सबसे ज्यादा पार्टियों और लोग ग्राउंड फ्लोर पर ही स्थिति विंटेज मशीन में करते थे।

प्रिया के बॉयफ्रेंड को विंटेज मशीन में पार्टी करना पसंद था। दोनों अनप्लड और माय बार क्लब में भी आए दिन साथ में जाया करते थे। क्लब के जीएम ने बताया कि हालांकि इस दौरान दोनों के बीच में कभी भी पूरी बिल्डिंग में तू-तू मैं-मैं या विवाद होते नहीं देखा गया था।

रिषभ भी पार्टी करना पसंद करता था। दोनों साथ में डांस करते थे। रिया कार्तिक आर्यन की फैन थी और उससे मिलने उसकी सबसे बड़ी ख्वाहिश थी। इसको लेकर अक्सर चर्चा करती थी।