लावा ने फस्र्ट-टाइम स्मार्ट फोन यूजर्स के लिए जेड41 लाॅन्च किया

Uncategorized
  • लावा ने फस्र्ट-टाइम स्मार्ट फोन यूजर्स के लिए जेड41 लाॅन्च किया

(www.arya-tv.com)लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपना विशिष्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन लावा जेड41 लाॅन्च किया। ग्रेडिएंट फिनिश डिजाइन वार्ला 41 देखने में कमाल का है। यह डिवाइस इसे उपयोग में लाने वालों को बेहद पसंद आयेगा, क्योंकि सीमित डेटा पर भी इस पर यूट्यूब आसानी से चल सकेगा। लावा जेड41 किफायती कीमत में 3,899 रु. के एमओपी पर 60,000 आउटलेट्स में उपलब्ध होगा।

यह फोन दो रंगों में उपलब्ध है – मिडनाइट ब्लू और अम्बर रेड। लावा जेड41 में 16जीबी रोम है, जिससे इसके यूजर्स इसी सेगमेंट के दूसरे स्मार्टफोन्स की तुलना में 2.5 गुना अधिक एप्लिकेशंस स्टोर कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल काफी आसान भी है, क्योंकि इसकी मेमोरी 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें 2500 एमएच की बैटरी भी लगी हुई है जिससे 1.5 दिनों का बैकअप मिलेगा। यही नहीं, लावा जेड41 का रियर कैमरा 5एमपी का है, जिसमें एलईडी फ्लैश है जिससे साफ, अच्छी और चमकदार तस्वीरें ली जा सकती है। लावा जेड41ए 4000 रु. से कम कीमत के सेगमेंट में इकलौता ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 9 लेवल फिल्टर्स, नाइट शाॅट, स्मार्ट स्लीप एवं बस्र्ट मोड इफेक्ट के साथ रियल टाइम बोके फीचर है।लाॅन्च पर प्रतिक्रिया जताते हुए, लावा इंटरनेशनल के हेड-प्रोडक्ट, तेजिंदर सिंह ने कहा – ‘‘टायर 2 और टायर 3 शहरों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, हमने एक और शानदार एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लार्वा 41पेश किया है।

हमें उन उपयोगकर्ताओं के लिए यह स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की खुशी है जो अपने फीचर फोन से अपग्रेड होकर अपना पहला स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए यह स्मार्टफोन न केवल आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा, बल्कि वो इसके बेहतरीन फीचर्स के अनुभव का आनंद भी ले सकेंगे। इस स्मार्टफोन से उपयोगकर्ता यूट्यूब, व्हाट्सऐप्प एवं फेसबुक आदि जैसे सोशल मीडिया चैनल्स का उपयोग कर सकेंगे। यही नहीं, यूजर्स इस फोन में अधिक डेटा खपत वाले यूट्यूब गो जैसे ऐप्स को सर्फ कर सकेंगे जहां वो अपने डेटा खपत को नियंत्रित कर सकते हैं और सुपर-फास्ट इंटरफेस के साथ वीडियोज डाउनलोड कर सकते हैं।’’