(www.arya-tv.com) गोरखपुर के अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश सिंह ने टर्की देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत को फतह किया है। इस चो टी की ऊंचाई 16854 फिट है। उन्होंने इस चोटी पर देश का तिरंगा फहराया। इस एवरेस्ट को फतह करने में नीतीश को 42 घंटे का समय लगा।
वे माउंट अरारत की चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय व्यक्ति हैं, जिसने टर्की देश के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट अरारत पर भारत का तिरंगा लहराया है। नीतीश ने भास्कर से बातचीत की और अपने एक्सपीरियंस शेयर किया।
24 जुलाई की सुबह 8 बजे से चढ़ाई शुरू की थी
नीतीश के अनुसार, “माउंट अरारत को फतह करने के लिए नीतीश 22 जुलाई को दिल्ली से इस्तामबुल पहुंचे। वहां से बस से 22 घंटों का सफर तय कर फिर वे टर्की के दोगुबेयाजित सिटी पहुंचे। 23 जुलाई को फिर आराम किया। इसके बाद 24 जुलाई की सुबह 8 बजे से चढ़ाई शुरू की। करीब 6 घंटे चढ़ाई करने के बाद वे पहले कैंप पर पहुंचे। जिसकी ऊंचाई 3 हजार मीटर थी।
बारिश और मौसम खराब होने की वजह से चढ़ाई में थोड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। फिर अगले दिन 25 जुलाई को दूसरे कैंप के लिए 4 घंटों की कठिन चढ़ाई शुरू की। इसके बाद वे 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप पहुंचे।”
जब पैरों से खिसक गया पत्थर तो दिल कांप गया
इस मिशन को कम से कम टाइम में पूरा करना था। बेस कैंप के ऊपर सिर्फ बादल ही दिखाई दे रहे थे और मौसम भी काफी खराब था। ऐसे में फाइनल समिट के लिए उन्होंने 26 जुलाई की रात 12:30 बजे से फिर चढ़ाई शुरू की। कठिन और खड़ी चढ़ाई पर समिट करने में काफी दिक्कतें भी आई। क्योंकि पूरा का पूरा पत्थरों से भरा हुआ था। जहां पर कई बार पत्थर ऊपर से भी आए और कई बार पैरों से खिसक के नीचे चले गए।”