बरेली में हनीट्रैप गैंग से जुड़ी एक और FIR:महिला को न्यूड कर वीडियो बनाई

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) बरेली में मंगलवार को हनीट्रैप गैंग पर एक और FIR हुई है। 30 साल की महिला ने बारादरी थाने में तहरीर देते हुए कहा कि वह एक 38 साल की महिला के यहां सालभर से रेंट पर रहती है। महिला हनीट्रैप गैंग चलाती है। 11 मई को वह अपने कमरे में थी, उस समय बच्चे घर पर नहीं थे, तभी 38 साल की महिला अपने करीबी युवक को लेकर आई। दोनों ने तमंचा दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। जबरन मुझे न्यूड किया। युवक ने मेरे साथ रेप किया।

महिला ने कहा- हनीट्रैप गैंग चलाने वाली महिला ने रेप की क्लिपिंग बना ली। इसके बाद वीडियो क्लिपिंग दिखाकर मुझे अपने गैंग में शामिल करने का दबाव बना रही है। शामिल न होने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

‘चार साल से गैंग चलाने वाली महिला को जानती हूं’
हनीट्रैप गैंग की FIR कराने वाली NGO से जुड़ी 28 साल की युवती ने दैनिक भास्कर को बताया, “मैं गैंग चलाने वाली महिला को चार साल से जानती हूं। युवती ने आरोप लगाया कि महिला के गैंग में कई लोग शामिल हैं, इनमें कई लड़कियों को भी इसने शामिल किया है।

अभी तक 9 लोग सामने आ चुके हैं, जबकि कुछ लोग अपनी इज्जत की खातिर सामने नहीं आ रहे हैं। सिपाही, हेड कॉन्स्टेबल, SO, व्यापारी नेता, रोडवेज कर्मी, रिटायर्ड अफसर समेत करीब 30 से 35 लोगों से ये गैंग 2 से ढाई करोड़ रुपए वसूल चुका है।

38 साल की महिला ने मुझे ऑफर देते हुए कहा कि तुम हमारे गैंग में शामिल हो जाओ, किसी को कुछ नहीं पता चलेगा। नौकरी में क्या रखा है। आरोपी महिला ने यह भी ऑफर देते हुए कहा कि जो मांगोगी हर महीने वह मिलेगा। क्योंकि तुम कम एज की हो और NGO से जुड़ी हो।

शहर में आने जाने में कोई शक नहीं करेगा। पीड़ित युवती को आगे महिला ने कहा कि मैं हर सप्ताह ढाई लाख रुपए कमाती हूं। मैं ढाई लाख रुपए का सोने का सेट भी पहनती हूं। मेरी इनकम का कोई नहीं पता कि किस महीने कितना पैसा आ जाए।”

‘सेक्स नहीं करना सिर्फ न्यूड होना है’
हनीट्रैप गैंग की महिला ने युवती से कहा कि तुम्हें जो मंजूर हो वही करना। जबरदस्ती वाली कोई बात नहीं है। हमारे घर पर ग्राहक आते हैं। उसके लिए पहले से सिर्फ समय फिक्स किया जाता है। यदि तुम किसी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती हो तो मत बनाइए।

यदि सेक्स का मन हो तो करिए, नहीं तो सिर्फ न्यूड होना है। जैसे ही तुम हमारे प्रेम जाल में फंसे व्यक्ति या युवक के सामने न्यूड होगी तो दूसरी तरफ से उस व्यक्ति या युवक की वीडियो बना ली जाएगी। इसके बाद हमारा खेल शुरू होगा और जो मांगेxगे वह इज्जत बचाने के लिए वही रकम देगा। यही हमारे गैंग का उद्देश्य है।

सिर्फ वॉट्सऐप कॉल करनी है
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी महिला और अन्य लोगों ने कहा कि तुम्हें सिर्फ वॉट्सऐप कॉल करनी है। नॉर्मल कॉल रिकॉर्ड कर ली जाती है। इसलिए सिर्फ इंटरनेट कॉल ही करनी है। इसका रिकॉर्ड नहीं निकलता। न ही यह मामला पकड़ में आता। यदि हमारे घर या बताए हुए जगह पर नहीं आना चाहती तो एक कमरे में भी न्यूड हो सकती हो, जिससे हनीट्रैप में लोगों को फंसा सकें।