छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्कल में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण और शुल्क जमा की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2019 है। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवक के 1799 पदों पर की जा रही है।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 1799
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 15 अक्तूबर, 2019
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 14 नवंबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 22 अक्तूबर 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 21 नवंबर, 2019
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास व अन्य योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन :
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आगे दी गई नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 15.10.2019 से 14.11.2019 तक पूरा करें।
