अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा:इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में बॉलिंग नहीं कर पाए

# ## Game Lucknow

(www.arya-tv.com)  क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ में कुत्ते ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन इसकी वजह से 15 मई को इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में बॉलिंग नहीं कर पाए। लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स ने सोमवार रात 8 बजे अर्जुन का एक वीडियो ट्वीट करके यह जानकारी दी। वीडियो में अर्जुन खुद बता रहे हैं कि एक दिन पहले उनके हाथ में एक कुत्ते ने काट लिया है।

अर्जुन लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाड़ी यदुवीर सिंह को यह जानकारी दे रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि किसी पालतू कुत्ते ने खेलते समय अर्जुन को काट लिया है। लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। किसी साथी खिलाड़ी का इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

आज मुंबई इंडियन का लखनऊ सुपरजांइट्स से है मुकाबना
मुंबई इंडियन की टीम 16 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजांइट्स के खिलाफ आईपीएल खेलने के लिए आई हुई है। टीम को हयात होटल में ठहराया गया है। ऐसे में टीम के खिलाड़ी होटल के बाद सीधे स्टेडियम ही आते हैं। अब अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने स्टेडियम में या होटल में काटा यह अभी तक सामने नहीं आया है।

अर्जुन ने पहले दिन बॉलिंग अभ्यास सबसे ज्यादा किया
पिछले कई सीजन से मुंबई इंडियन के बेंच पर बैठकर अर्जुन आईपीएल में अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। अर्जुन को इस साल पहली बार टीम ने प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। उनको तीन मैच खिलाया गया है।

अर्जुन रणजी सत्र में गोवा की तरफ से खेलते हैं। मुंबई रणजी टीम में सिलेक्शन ना होने की वजह से उन्होंने गोवा से खेलने का फैसला किया था। अपने पहले ही रणजी मैच में अर्जुन ने शतक भी लगाया। वह मौजूदा समय युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से कोचिंग ले रहे हैं।

IPL में अब तक 4 मैच खेले, 3 विकेट लिए
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने आईपीएल का डेब्यू कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था. डेब्यू के बाद उन्होंने लगातार 4 मैच खेले फिर टीम से बाहर हो गए. अर्जुन ने जो 4 मैच खेले हैं, उसमें उन्होंने 3 विकेट लिए हैं