लखनऊ। प्रियंका वाड्रा की करीबी कही जाने वाली विधायक आदिती सिंह को प्रदेश सरकार ‘वाई प्लस’ सुरक्षा दी है। कहीं न कहीं आदिती के सहारे कांग्रेस को रायबरेली से साफ करने की तैयारी है। सोनिया का संसदीय क्षेत्र रायबरेली है। बीजेपी 2019 में अमेठी का किला भेदने के बाद अब रायबरेली से भी कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहती है।
आपको बता दें कि वैसे तो आदिती प्रियंका की करीबी मानी जाती हैं। पर पिता अखिलेश सिंह की मृत्यु के बाद अदिति सिंह लगातार कांग्रेस की लाइन से हटकर काम करती देखी गई हैं। उन्होेंने पहले अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के पक्ष में खड़ी दिखीं। वहीं गांधी जयंती पर विपक्ष के सदन की कार्यवाही के बहिष्कार के बावजूद सदन की कार्यवाही में शामिल होकर अदिति ने बीजेपी में जाने की अटकलों को मजबूती दे दी है।
कौन हैं अदिति सिंह
अदिति सिं अखिलेश सिंह की पुत्री हैं। अखिलेश सिंह रायबरेली से 5 बार विधायक रह चुके हैं। आदिती ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में 90 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। अदिति की पढ़ाई अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से हुई है। माना जाता है कि अदिति सिंह, प्रियंका वाड्रा की करीबी हैं।